आईपीओ

IPO मार्केट में मचेगी हलचल! इस हफ्ते 7 नए इश्यू, ₹1,264 करोड़ से ज्यादा जुटाएंगी मेनबोर्ड कंपनियां

शेयर बाजार के निवेशकों के पास इस हफ्ते कमाई का शानदार मौका है। 31 अगस्त से पर्पल स्टाइल लैब्स समेत 7 नए मेनबोर्ड और SME IPO खुलने वाले हैं

Published by
ऋषभ राज   
Last Updated- August 30, 2026 | 5:04 PM IST

भारतीय शेयर बाजार में प्राइमरी मार्केट की हलचल इस हफ्ते और बढ़ने वाली है। 31 अगस्त से शुरू हो रहे सप्ताह में कुल 7 कंपनियां अपना IPO लेकर आ रही हैं। इनमें 3 मेनबोर्ड और 4 SME IPO शामिल हैं। मेनबोर्ड से आने वाले तीन इश्यू के जरिए कंपनियां लगभग 1,265 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने की तैयारी में हैं। वहीं SME सेगमेंट में भी चार कंपनियां निवेशकों से पैसे जुटाने के लिए बाजार में उतरेंगी।

नए IPO के साथ-साथ इस हफ्ते उन कंपनियों पर भी नजर रहेगी, जिनके शेयर बाजार में लिस्ट होने वाले हैं। इसके अलावा पहले से खुले तीन IPO की सब्सक्रिप्शन विंडो भी इस हफ्ते बंद हो जाएगी।

मेनबोर्ड की तीन कंपनियां जुटाएंगी ₹1,264 करोड़ से ज्यादा

Purple Style Labs IPO

इस हफ्ते खुलने वाला सबसे बड़ा IPO Purple Style Labs का है। कंपनी का 680 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 31 अगस्त को खुलेगा और 2 सितंबर तक इसमें बोली लगाई जा सकेगी।

यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। इसके तहत 1.18 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। IPO के लिए प्राइस बैंड 546 रुपये से 575 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Rays of Belief IPO

Rays of Belief का IPO 1 सितंबर को खुलेगा और 3 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा। कंपनी इस इश्यू के जरिए 125 करोड़ रुपये जुटाएगी।

यह भी पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसमें 0.52 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। कंपनी ने शेयरों के लिए 227 रुपये से 239 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है।

Deepa Jewellers IPO

Deepa Jewellers का IPO भी 1 सितंबर से 3 सितंबर तक खुला रहेगा। कंपनी इस पब्लिक इश्यू से 459.72 करोड़ रुपये जुटाने वाली है।

इस इश्यू में फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल यानी OFS दोनों शामिल हैं। फ्रेश इश्यू के जरिए 250 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे और इसके लिए 1.41 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। वहीं 1.18 करोड़ शेयर OFS के तहत बेचे जाएंगे, जिनकी कुल वैल्यू 209.72 करोड़ रुपये है।

IPO का प्राइस बैंड 168 रुपये से 177 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Also Read: बाजार में गिरावट का असर: टॉप-10 में से 7 कंपनियों के ₹1.13 लाख करोड़ साफ, एयरटेल को सबसे बड़ा झटका

SME की चार कंपनियां लगाएंगी दांव

मेनबोर्ड के साथ SME सेगमेंट में भी इस हफ्ते चार IPO खुलने वाले हैं। इनमें Ashutosh Fibre, Shanti Inorganics, Phychem Technologies और Farm Peace शामिल हैं।

Ashutosh Fibre IPO

Ashutosh Fibre का 56.35 करोड़ रुपये का IPO 31 अगस्त से 2 सितंबर तक खुलेगा। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। कंपनी 61.25 लाख नए शेयर जारी करेगी। IPO के लिए 87 रुपये से 92 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

Shanti Inorganics IPO

Shanti Inorganics का IPO भी 31 अगस्त को खुलेगा और 2 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा। कंपनी इस इश्यू से 47.24 करोड़ रुपये जुटाएगी। पब्लिक इश्यू पूरी तरह फ्रेश इश्यू है और इसमें 0.57 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। शेयरों का प्राइस बैंड 79 रुपये से 83 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

Phychem Technologies IPO

Phychem Technologies का IPO भी 31 अगस्त से 2 सितंबर तक खुला रहेगा। इस इश्यू का कुल आकार 14.58 करोड़ रुपये है। कंपनी IPO के जरिए 27 लाख नए शेयर जारी करेगी। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। इसके लिए 51 रुपये से 54 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

Farm Peace IPO

Farm Peace का IPO 1 सितंबर से 3 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी इस पब्लिक इश्यू से 32 करोड़ रुपये जुटाने वाली है। इस IPO का प्राइस फिक्स्ड 59 रुपये प्रति शेयर है। इश्यू में 54.24 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा।

इस हफ्ते इन IPO की सब्सक्रिप्शन भी होगी खत्म

नए IPO के अलावा पहले से बाजार में आए कुछ इश्यू भी इस हफ्ते बंद हो जाएंगे। ESDS Software Solution, Priority Jewels, Paluck Technologies और Complete Sports & Management की IPO सब्सक्रिप्शन 1 सितंबर को खत्म होगी।

इन कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग करीब 4 सितंबर के आसपास होने की उम्मीद है। हालांकि इससे पहले अंतिम अलॉटमेंट और लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

First Published : August 30, 2026 | 5:04 PM IST