facebookmetapixel
Advertisement
बारिश ने दिया धोखा तो महंगी हो जाएंगी दाल, सब्जियां और तेल! जानिए कितना बढ़ सकता है असरChatGPT बनाने वाली OpenAI का IPO टला! अब 2027 तक करना पड़ सकता है इंतजार, जानिए क्यों बदला प्लानदक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, कोस्पी 8% से ज्यादा टूटा; 20 मिनट के लिए रोकनी पड़ी ट्रेडिंगCredit Card New Rules: अब क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना होगा महंगा, जानिए 1 जुलाई से क्या-क्या बदल रहा हैपश्चिम एशिया में शांति का असर! सोयाबीन के भाव फिसले, क्या ₹6,500 तक आएगी कीमत?LPG यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान! सरकार ने हटाए सभी प्रतिबंध, उद्योग और होटल सेक्टर को राहतCorporate Action: अगले हफ्ते इन शेयरों में होगी बड़ी हलचल! डिविडेंड, बायबैक और स्पिन ऑफ की पूरी लिस्टBest FD Rates: SBI से लेकर Small Finance Banks तक, कहां मिल रहा सबसे ज्यादा FD ब्याज? पूरी लिस्ट देखेंभारत बना एशिया का सबसे बड़ा निवेश ठिकाना! रिपोर्ट में चीन और जापान भी पीछेIRFC OFS रहा हिट! सरकार की झोली में आए ₹2,100 करोड़, रिटेल निवेशकों ने किया मालामाल

पूर्वी भारत के ज्यादातर इलाकों में पहुंचेगी सुरक्षा डायग्नोस्टिक्स

Advertisement

Suraksha Diagnostic IPO: कंपनी ने आईपीओ का कीमत दायरा 420-441 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी का 846.25 करोड़ रुपये का आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस है।

Last Updated- November 27, 2024 | 8:34 AM IST
Om Power Transmission IPO
Representative image

कोलकाता की सुरक्षा डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड ने कहा है कि उसकी योजना पूर्वी भारत के बाजार पर ध्यान बनाए रखने की है। इस बाजार के बारे में उसका मानना है कि यहां इस तरह की सेवाओं का प्रसार कम हुआ है। कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम 29 नवंबर को खुलेगा। कंपनी ने आईपीओ का कीमत दायरा 420-441 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी का 846.25 करोड़ रुपये का आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस है।

कंपनी की संयुक्त प्रबंध निदेशक और सीईओ ऋतु मित्तल ने कहा कि उनका लक्ष्य हर साल 4-5 बड़े केंद्र और 10-12 छोटे केंद्र खोलने के लिए अगले 3-4 वर्षों तक हर साल 70 करोड़ रुपये का निवेश करना है। इसके लिए रकम का इंतजाम आंतरिक स्रोतों से किया जाएगा।

कंपनी के अध्यक्ष और संयुक्त प्रबंध निदेशक सोमनाथ चटर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल और पूर्वी बाजार काफी हद तक इस तरह की सेवाओं से वंचित हैं। पश्चिम बंगाल के 8-9 जिलों में सुरक्षा अभी भी मौजूद नहीं है। उसका लक्ष्य अन्य भौगोलिक क्षेत्रों में विस्तार करने के बजाय पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों असम, त्रिपुरा और मेघालय में विस्तार करना है। वर्तमान में उसे रेडियोलॉजी से 44 फीसदी और पैथोलॉजी जांचों से 56 फीसदी राजस्व मिलता है। 2024-25 जून तिमाही तक इसका एबिटा मार्जिन 35.7 फीसदी रहा है, जो डॉ. लाल पैथलैब्स, थायरोकेयर और मेट्रोपोलिस जैसे प्रतिस्पर्धियों से अधिक है। दक्षिण की श्रृंखला विजय डायग्नोस्टिक का एबिटा मार्जिन 41.48 फीसदी है।

हिस्सेदारी बेचने वाले शेयरधारकों में सोमनाथ चटर्जी, ऋतु मित्तल और सतीश कुमार वर्मा शामिल हैं। इस बीच, ऑर्बीमेड एशिया-2 मॉरीशस लिमिटेड, मुन्ना लाल केजरीवाल और संतोष कुमार केजरीवाल जैसे शेयरधारक भी अपना हिस्सा बेच रहे हैं। 8 वर्षों से सुरक्षा में निवेशित ऑर्बिमेड आंशिक रूप से बाहर निकल रही है और इश्यू के बाद डायग्नोस्टिक्स श्रृंखला में 13 फीसदी हिस्सेदारी बनाए रखेगी।

Advertisement
First Published - November 27, 2024 | 7:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement