facebookmetapixel
Advertisement
मार्च में GST कलेक्शन 8.2% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़, छह महीने में सबसे मजबूत राजस्व वृद्धि दर्जऑरेकल में वैश्विक छंटनी की आंच भारत तक, 12,000 तक कर्मचारियों पर असर की आशंकाCBDT ने किया स्पष्ट: 2017 से पहले के निवेश GAAR के दायरे से बाहरकमर्शियल LPG और ATF की कीमतों में बढ़ोतरी, विमानन व उपभोक्ता सेक्टर पर लागत का दबाव बढ़ाभारतीय बेचना नहीं चाह रहे ‘दुबई वाला घर’; सुस्ती के बीच निवेशक अब भी होल्ड मोड मेंपश्चिम एशिया संकट के बीच कॉरपोरेट ट्रैवल पर जोर, घरेलू यात्रा पर फोकस बढ़ाकच्चे तेल की कीमतों और भारी सप्लाई से सरकारी बॉन्ड यील्ड पर दबाव, 7.25% तक पहुंचने की आशंकाएनवीडिया का MCap भारत के कुल शेयर बाजार के करीब, AI बूम से बढ़ा वैश्विक अंतरMSCI का ग्रीस को विकसित बाजार में शामिल करने का फैसला, भारत पर सीमित असर23,000 के पास रेजिस्टेंस ने रोकी निफ्टी की बढ़त, निकट भविष्य में तकनीकी स्थिति कमजोर

Orient Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, दांव लगा या नहीं, ऐसे चेक करें स्टेटस

Advertisement

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का आईपीओ (Orient Technologies IPO) सब्सक्राइब करने के लिए 21 अगस्त को खुला था और यह 23 अगस्त को बंद हो गया था।

Last Updated- August 26, 2024 | 10:30 AM IST
IPO Listing

Orient Technologies IPO allotment today: ओरिएंट टेक्नोलॉजीज आईपीओ के शेयर अलॉटमेंट को आज यानी सोमवार, 26 अगस्त को फाइनल रूप दिया जाएगा। जिन निवेशकों ने इश्यू के लिए आवेदन किया है, वे ओरिएंट टेक्नोलॉजीज आईपीओ रजिस्ट्रार पोर्टल…लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर अपने अलॉटमेंट स्टेटस को चेक कर सकते हैं।

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का आईपीओ (Orient Technologies IPO) सब्सक्राइब करने के लिए 21 अगस्त को खुला था और यह 23 अगस्त को अप्लाई करने के लिए बंद हो गया था। बोली लगाने के अंतिम दिन ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को 151.71 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस (Orient Technologies IPO allotment Status)

निवेशक ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का आईपीओ (Orient Technologies IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://linkintime.co.in/initial_offer/public-issues.html पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का आईपीओ को BSE पर चेक करने का प्रॉसेस

1. ओरिएंट टेक्नोलॉजीज या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले BSE की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको इश्यू यानी अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज आईपीओ जीएमपी (Orient Technologies IPO GMP)

इंवेस्टरगेनडॉटकॉम के अनुसार, ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का आज जीएमपी ₹82 चल रहा है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयर 288 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हो सकते हैं, जो इश्यू प्राइस के अपर एन्ड 206 रुपये से 39.81 प्रतिशत ज्यादा है।

आज का आईपीओ जीएमपी पिछले 18 सत्रों की ग्रे मार्केट गतिविधियों के आधार पर ऊपर की ओर रुझान दिखा रहा है, जो एक मजबूत लिस्टिंग का संकेत दे रहा है। जीएमपी ₹0 से लेकर हाईएस्ट ₹82 तक गया है।

कब होगी आईपीओ की लिस्टिंग?

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का आईपीओ (Orient Technologies IPO) 28 अगस्त को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होगा।

Advertisement
First Published - August 26, 2024 | 10:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement