Categories: बाजार

एशियाई बाजारों में बढ़त; हैंग सेंग 186 अंक चढ़ा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 8:27 PM IST

अमेरिकी बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बाद एशियाई बाजारों के सूचकांकों में तेजी का रुख देखा जा रहा है।
हैंग सेंग 186 अंकों की उछाल लेकर 13,064 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निक्केई 7951 अंकों के स्तर पर फ्लैट कारोबार कर रहा है।
ताईवान का संवेदी सूचकांक 31 अंकों की मजबूती लेकर 5072 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 17 अंकों की बढ़त लेकर 1576 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि सिओल कम्पोजिट सूचकांक 2 अंक की कमजोरी लेकर 1162 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
शांघाई कम्पोजिट सूचकांक 12 अंकों की उछाल लेकर 2230 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

First Published : March 18, 2009 | 11:56 AM IST