बाजार

डायमंड पावर को Adani एनर्जी ने मिला 900 करोड़ रुपये का ऑर्डर, शेयर उछला

इस बीच डायमंड पावर स्ट्रक्चर का शेयर आज बीएसई पर 2.00 प्रतिशत या 24.80 रुपये की वृद्धि के साथ 1,267.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 09, 2024 | 5:35 PM IST

डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (DPIL) ने मंगलवार को कहा कि उसे अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (Adani Energy Solutions) से कंडक्टर की आपूर्ति के लिए करीब 900 करोड़ रुपये का एक ऑर्डर मिला है।

डीपीआईएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि अदाणी एनर्जी से उसे नई पीढ़ी के एल्युमिनियम अलॉय कंडक्टर की आपूर्ति के लिए 899.75 करोड़ रुपये मूल्य का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर को अप्रैल, 2025 तक पूरा करना है।

कंपनी ने यह स्पष्ट किया कि किसी भी प्रोमोटर या समूह कंपनियों का अदाणी एनर्जी के साथ कोई हित नहीं जुड़ा है और यह सौदा संबंधित पक्षों के बीच लेनदेन की श्रेणी में नहीं आता है। डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड बिजली के तार एवं कंडक्टर बनाने के कारोबार से जुड़ी हुई है।

इस बीच डायमंड पावर स्ट्रक्चर का शेयर आज बीएसई (BSE) पर 2.00 प्रतिशत या 24.80 रुपये की वृद्धि के साथ 1,267.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

First Published : July 9, 2024 | 5:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)