मुख्य सामग्री पर जाएं
बिज़नेस स्टैंडर्ड

DAM कैपिटल के IPO को पहले दिन 2.75 गुना सब्सक्रिप्शन मिला

निवेश बैंक डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को पहले दिन कुछ ही घंटों में पूर्ण सब्सक्रिप्शन मिल गया। पहले दिन तक आईपीओ को कुल मिलाकर 2.75 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार,…

IGI IPO

Representative Image

Last Updated: दिसंबर 19, 2024 | 9:03 PM IST

निवेश बैंक डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को पहले दिन कुछ ही घंटों में पूर्ण सब्सक्रिप्शन मिल गया।

पहले दिन तक आईपीओ को कुल मिलाकर 2.75 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 2,08,04,632 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 5,71,69,722 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जो 2.75 गुना सब्सक्रिप्शन है।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 3.87 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 3.72 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को एक प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला। डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स ने बुधवार को एंकर निवेशकों से 251 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 269-283 रुपये प्रति शेयर है। आरंभिक शेयर बिक्री 23 दिसंबर को समाप्त होगी। कंपनी के इक्विटी शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

Advertisement