मुख्य सामग्री पर जाएं
बिज़नेस स्टैंडर्ड

Gold Silver Price Today: निचले स्तरों पर खरीदारी से चमका सोना-चांदी, फिर भी चांदी 2 लाख से नीचे

Gold Silver Price Today: सोमवार (26 अक्टूबर) को ग्लोबल मार्केट Comex पर सोने के वायदा भाव 4,025 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 54.30 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही थी।

Gold Silver

Gold Silver

Last Updated: अक्टूबर 26, 2026 | 9:56 AM IST

Gold Silver Price Today: पिछले सप्ताह जबरदस्त बिकवाली के दबाव में सोने चांदी की कीमतें काफी गिर गई थी। जिससे इस सप्ताह के पहले दिन निचले स्तर पर खरीद से इनकी शुरुआत तेजी के साथ हुई। हालांकि अभी भी सोना तीन के माह के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 2 लाख रुपये से नीचे कारोबार कर रही है।

सोमवार (26 अक्टूबर) को ग्लोबल मार्केट Comex पर सोने के वायदा भाव 4,025 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 54.30 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही थी। घरेलू मार्केट  MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,42,450 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,96,350 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

सोने के भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 277 रुपये की तेजी के साथ 1,42,301 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,42,024 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 416 रुपये की तेजी के साथ 1,42,440 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही । MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 538 रुपये की तेजी के साथ 1,96,257 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,95,719 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 656 रुपये की तेजी के साथ 1,96,375 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

ग्लोबल मार्केट में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,012.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,007.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 18 डॉलर की तेजी के साथ 4,025.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 54.29 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 53.94 डॉलर था।  खबर लिखे जाने के समय यह 0.36 डॉलर की तेजी के साथ 54.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

इन स्तरों पर रखें नजर?

केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया के मुताबिक  तकनीकी रूप से सोने में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिल रही है। ओपन इंटरेस्ट 2.54 फीसदी घटकर 16,222 कॉन्ट्रैक्ट रह गया है, जबकि कीमत में 1,285 रुपये की गिरावट आई है। सोने का तत्काल सपोर्ट 1,41,200 रुपये पर है। इसके बाद अगला सपोर्ट 1,40,370 रुपये पर है। वहीं, रेसिस्टेंस 1,42,990 रुपये और 1,43,950 रुपये पर है। सपोर्ट के नीचे टूटने पर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है, जबकि रेसिस्टेंस के ऊपर लगातार टिकने पर कीमत में रिकवरी आ सकती है।
तकनीकी रूप से चांदी में भी लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिल रही है। ओपन इंटरेस्ट 11.35 फीसदी घटकर 16,877 कॉन्ट्रैक्ट रह गया है, जबकि कीमत में 3,880 रुपये की गिरावट आई है। चांदी का तत्काल सपोर्ट 1,92,470 रुपये पर है। इसके बाद अगला सपोर्ट 1,89,230 रुपये पर है। वहीं, रेसिस्टेंस 1,98,640 रुपये और 2,01,570 रुपये पर है। सपोर्ट टूटने पर गिरावट बढ़ सकती है, जबकि रेसिस्टेंस के ऊपर लगातार टिकने पर कीमत में रिकवरी आ सकती है।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,42,301 1,42,024 1,42,340
चांदी 1,96,257 1,95,719 1,96,375
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,012.20 4,007.90 4,025.90
चांदी 54.29 53.94 54.30

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं।कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement