Mon, सितंबर 28, 2026 | ई-पेपर

Switch to English Website

Sensex (73,895.74)

+315.20 (+0.43%) ट्रेंड

होम / बाजार / जिंस / कच्चा तेल रेकॉर्ड स्तर पर स्थिर

कच्चा तेल रेकॉर्ड स्तर पर स्थिर

एशियाई बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें लगभग रेकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहीं। अमेरिकी तेल भंडार में कमी और डॉलर की कीमत में कमजोरी के चलते तेल की कीमतों में तेजी आई है। न्यू यॉर्क में मई डिलिवरी के लिए…

एशियाई बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें लगभग रेकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहीं। अमेरिकी तेल भंडार में कमी और डॉलर की कीमत में कमजोरी के चलते तेल की कीमतों में तेजी आई है।


न्यू यॉर्क में मई डिलिवरी के लिए लाइट स्वीट क्रूड का वायदा भाव 10 सेंट घटकर 114.83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। बुधवार को कीमतें 114.93 डॉलर प्रति बैरल के रेकॉर्ड भाव पर बंद हुई थीं। वहीं जून डिलिवरी के लिए ब्रेंट नॉर्थ सी क्रूड का वायदा भाव छह सेंट चढ़कर पहली बार 115 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार करते हुए 115.21 डॉलर के भाव पर पहुंच गया।


लंदन में ब्रेंट नॉर्थ सी क्रूड का वायदा भाव गुरुवार को छह सेंट बढ़कर 112.72 डॉलर पर पहुंच गया जबकि बुधवार को यह 112.66 डॉलर पर बंद हुआ।

First Published - अप्रैल 18, 2008 | 1:03 AM IST

Advertisement

Advertisement