बाजार

Avro India का बड़ा धमाका: 1 शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर, जानें स्टॉक स्प्लिट की पूरी डिटेल

एव्रो इंडिया अपने शेयरों को 1:10 के अनुपात में स्प्लिट कर रही है। इससे निवेशकों के शेयर 10 गुना बढ़ जाएंगे और निवेश किफायती होगा

Published by
ऋषभ राज   
Last Updated- May 02, 2026 | 4:24 PM IST

Avro India Stock Split: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए एव्रो इंडिया लिमिटेड (Avro India Limited) खुशियों की एक नई सौगात लेकर आई है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए स्टॉक स्प्लिट करने का एक बड़ा और गेम-चेंजिंग फैसला लिया है। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 28 अप्रैल 2026 को जारी किए गए नए सर्कुलर के मुताबिक, एव्रो इंडिया ने अपने इक्विटी शेयरों की फेस वैल्यू (Face Value) में एक ऐतिहासिक बदलाव को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने तय किया है कि उसके शेयरों की फेस वैल्यू को 10 रुपये से घटाकर सीधा 1 रुपये कर दिया जाएगा। निवेशकों के लिए यह बदलाव 5 मई 2026 से प्रभावी होने जा रहा है, जिसके बाद बाजार में कंपनी के शेयरों की संख्या और उनकी कीमत दोनों में बड़ा अंतर देखने को मिलेगा।

स्टॉक स्प्लिट से क्या बदलेगा?

स्टॉक स्प्लिट की इस गणित को अगर आसान बोलचाल की भाषा में समझें, तो इसका मतलब है कि यदि आपके पास एव्रो इंडिया का 10 रुपये की फेस वैल्यू वाला 1 शेयर है, तो वह 5 मई के बाद 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में खुद-ब-खुद बदल जाएगा। अक्सर नए निवेशक इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि क्या इससे उनके निवेश की वैल्यू कम हो जाएगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। 

शेयरों के बंटने के साथ ही शेयर की बाजार कीमत भी उसी अनुपात में कम हो जाती है, जिससे निवेशक के कुल पोर्टफोलियो की वैल्यू पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता। 

उदाहरण के लिए, अगर किसी शेयर की कीमत 1000 रुपये है और उसका 1:10 के अनुपात में स्प्लिट होता है, तो आपके पास शेयर तो 10 हो जाएंगे लेकिन एक शेयर की कीमत घटकर 100 रुपये रह जाएगी।

Also Read: निवेशकों की लॉटरी! हर 1 शेयर पर 6 बोनस शेयर देगी अलका इंडिया, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते

क्यों कंपनियां करती हैं स्टॉक स्प्लिट?

कंपनियां आमतौर पर स्टॉक स्प्लिट का फैसला तब लेती हैं जब उनके शेयरों की कीमत बहुत अधिक बढ़ जाती है और छोटे या रिटेल निवेशकों के लिए उन्हें खरीदना एक मुश्किल चुनौती बनने लगता है। शेयरों का बंटवारा करने से उनकी कीमत कम हो जाती है, जिससे वे आम निवेशकों के लिए अधिक किफायती और ‘पॉकेट फ्रेंडली’ बन जाते हैं। 

एव्रो इंडिया का मकसद अपने शेयरों में खरीद-बिक्री बढ़ाना भी है। जब किसी शेयर की कीमत कम हो जाती है, तो ज्यादा लोग उसे खरीदने के लिए आगे आते हैं। इससे बाजार में उस शेयर की ट्रेडिंग बढ़ती है और शेयर को खरीदना-बेचना आसान हो जाता है।

Avro India Stock Split: निवेशको के लिए क्या बदलेगा?

एव्रो इंडिया के इस फैसले के बाद कंपनी को उम्मीद है कि ज्यादा निवेशक उसके शेयरों में दिलचस्पी दिखाएंगे और निवेशकों की भागीदारी बढ़ेगी। लेकिन निवेशकों के लिए यह समझना भी जरूरी है कि स्टॉक स्प्लिट से कंपनी के कारोबार, कमाई या उसकी आर्थिक हालत में कोई सीधा बदलाव नहीं होता। यह सिर्फ एक तकनीकी प्रक्रिया होती है, जिसमें एक शेयर को कई छोटे हिस्सों में बांट दिया जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि शेयर की कीमत कम दिखने लगती है, जिससे छोटे और नए निवेशकों के लिए भी कंपनी के शेयर खरीदना आसान हो जाता है और वे भी कंपनी की ग्रोथ में शामिल हो सकते हैं।

कंपनी के शेयर 5 मई 2026 से स्टॉक एक्सचेंज पर नई फेस वैल्यू के साथ ट्रेड होने शुरू हो जाएंगे। बाजार के जानकार मानते हैं कि ऐसे कदमों से अक्सर शेयर को लेकर निवेशकों का भरोसा और बाजार का माहौल पॉजिटिव बनता है। साथ ही, लंबे समय में इससे कंपनी का निवेशक आधार बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है।

First Published : May 2, 2026 | 4:24 PM IST