बाजार

Adani Power stock split: Adani Power का पहला कॉरपोरेट एक्शन! 1 अगस्त को हो सकता है ऐतिहासिक फैसला

निवेशकों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, Adani Power 1 अगस्त को शेयर स्प्लिट पर लेगी फैसला

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- July 29, 2025 | 3:15 PM IST

गौतम अदाणी की कंपनी Adani Power ने पहली बार स्टॉक स्प्लिट करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने इस बारे में जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को एक फाइलिंग के ज़रिए दी है। Adani Power ने बताया कि 1 अगस्त 2025, शुक्रवार को बोर्ड की एक मीटिंग होने जा रही है, जिसमें स्टॉक स्प्लिट का प्रस्ताव रखा जाएगा और उस पर मंजूरी दी जा सकती है। अगर यह प्रस्ताव पास होता है, तो यह कंपनी का पहला कॉरपोरेट एक्शन होगा।

Also Read: इस एनर्जी स्टॉक पर Motilal Oswal समेत ये 3 ब्रोकरेज बुलिश, 36% तक अपसाइड के लिए BUY की सलाह

फाइलिंग में कहा गया है, “हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 1 अगस्त 2025 को होगी, जिसमें ₹10 फेस वैल्यू वाले शेयरों को विभाजित (split) करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।” स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी के शेयरहोल्डर्स की मंजूरी और जरूरी नियामकीय मंजूरी भी जरूरी होंगी।

क्या होता है स्टॉक स्प्लिट?

स्टॉक स्प्लिट में कंपनी अपने शेयरों के फेस वैल्यू को कम कर देती है, जिससे एक शेयर की कीमत घट जाती है और शेयर बाजार में उसकी लिक्विडिटी (खरीद-फरोख्त की सुविधा) बढ़ जाती है। इससे छोटे निवेशक भी शेयर खरीद सकते हैं।

Adani Power के स्टॉक में इस खबर के बाद जोरदार तेजी देखी गई। शुक्रवार दोपहर 2:43 बजे के आसपास शेयर 3% से ज्यादा चढ़कर ₹589.90 पर ट्रेड कर रहा था। BSE वेबसाइट के मुताबिक, Adani Power ने अब तक अपने निवेशकों के लिए कोई भी डिविडेंड या अन्य कॉरपोरेट एक्शन की घोषणा नहीं की है।

क्या करती है Adani Power?

Adani Power देश की प्रमुख पावर कंपनियों में से एक है, जो थर्मल और सोलर पावर प्लांट्स के ज़रिए बिजली उत्पादन का काम करती है। कंपनी की मार्केट वैल्यू ₹2.27 लाख करोड़ से भी ज्यादा है।

First Published : July 29, 2025 | 3:15 PM IST