facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायतAdani Power Q1 Results: मुनाफा 47% से ज्यादा बढ़ा, बोर्ड ने ₹15,000 करोड़ जुटाने को दी मंजूरीCube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हाल

अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन और जयशंकर की वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:45 PM IST

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को फोन कर यूक्रेन युद्ध, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और अन्य क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच शनिवार को बातचीत हुई। इस दौरान जयशंकर ने ब्लिंकन को आतंकवाद के खिलाफ मजबूत और स्पष्ट संदेश के साथ-साथ 26/11 के मुंबई हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने के उनके आह्वान के लिए धन्यवाद दिया।      
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने शनिवार को दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत के बारे में कहा, ‘ब्लिंकन और जयशंकर ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें आतंकवाद विरोधी सहयोग और यूक्रेन के खिलाफ रूस की निरंतर आक्रामकता का मुद्दा शामिल है।’ इससे पहले, जयशंकर ने शनिवार को ट्वीट किया था, ‘अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से बात करके अच्छा लगा। आतंकवाद और 26/11 की जवाबदेही पर कल उनके मजबूत और स्पष्ट संदेश के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।      
यूक्रेन संघर्ष और अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।’ ब्लिंकन ने शुक्रवार को मुंबई में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद रोधी समिति (सीटीसी) के एक अनौपचारिक सत्र को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा था कि मुंबई हमलों के षड्यंत्रकर्ताओं को सजा नहीं देने से गलत संदेश जाएगा।    
ब्लिंकन ने कहा था, ‘हम पर मुंबई हमलों के साजिशकर्ताओं को न्याय के कटघरे में लाने की जिम्मेदारी है, जिनमें उनके मास्टरमाइंड भी शामिल हैं।’          

Advertisement
First Published - October 30, 2022 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement