facebookmetapixel
Advertisement
भारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिक

IMF से पाकिस्तान को मिली 1.02 अरब डॉलर की दूसरी किस्त

Advertisement

हाल ही में भारत के साथ तनाव पैदा होने से आईएमएफ के मिशन प्रमुख की इस्लामाबाद यात्रा कुछ दिन के लिए टल गई। 

Last Updated- May 14, 2025 | 7:02 PM IST
International Monetary Fund (IMF)

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान (Pakistan) को विस्तारित कोष सुविधा कार्यक्रम के तहत 1.02 अरब अमेरिकी डॉलर की दूसरी किस्त वितरित कर दी है। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने बुधवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान को इस सहायता कार्यक्रम की दूसरी किस्त ऐसे समय पर दी गई है जब आईएमएफ पाकिस्तान के आगामी बजट पर ऑनलाइन माध्यम से चर्चा कर रहा है। 

हाल ही में भारत के साथ तनाव पैदा होने से आईएमएफ के मिशन प्रमुख की इस्लामाबाद यात्रा कुछ दिन के लिए टल गई। पाकिस्तान सरकार वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दो जून को बजट पेश करने की योजना बना रही है। आईएमएफ के प्रतिनिधि आगामी बजट के प्रावधानों पर पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ 16 मई तक बातचीत करेंगे। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) ने कहा कि आईएमएफ से मिली दूसरी किस्त की राशि 16 मई को समाप्त होने वाले सप्ताह के लिए उसके विदेशी मुद्रा भंडार में दिखाई देगी। 

पिछले सप्ताह IMF निदेशक मंडल ने दी मंजूरी 

विस्तारित कोष सुविधा (ईएफएफ) कार्यक्रम के तहत 1.02 अरब डॉलर की राशि को पिछले सप्ताह आईएमएफ के निदेशक मंडल ने मंजूरी दी थी। इसके अलावा आईएमएफ ने 1.4 अरब डॉलर की अतिरिक्त व्यवस्था भी जुझारूपन एवं टिकाऊ सुविधा (RSF) के रूप में की है। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक एसबीपी ने कहा कि राशि जारी करने का फैसला ईएफएफ व्यवस्था द्वारा समर्थित पाकिस्तान के आर्थिक सुधार कार्यक्रम की पहली समीक्षा पर संतोष जताने के बाद आया है। 

IMF के मुताबिक, ईएफएफ के तहत पाकिस्तान के नीतिगत प्रयासों ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल में अर्थव्यवस्था को स्थिर करने और विश्वास के पुनर्निर्माण में पहले ही महत्वपूर्ण प्रगति की है। अप्रैल के अंत में पाकिस्तान का सकल विदेशी मुद्रा भंडार 10.3 अरब डॉलर था, और इसके जून अंत तक 13.9 अरब डॉलर हो जाने का अनुमान है। 

नए IMF पाकिस्तान मिशन चीफ की नियुक्ति 

इस बीच, बुधवार को बजट पर मुद्राकोष की ऑनलाइन माध्यम से शुरू हुई बातचीत 16 मई तक जारी रहेगी। सरकारी सूत्रों ने ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ को बताया कि आईएमएफ ने पाकिस्तान में एक नया मिशन प्रमुख नियुक्त किया है जिसके सप्ताहांत में इस्लामाबाद की यात्रा करने की उम्मीद है। 

सूत्र ने कहा, ‘‘बातचीत के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आईएमएफ टीम के शनिवार को इस्लामाबाद पहुंचने और 23 मई तक वहां रहने की उम्मीद है।’’ आईएमएफ ने बुल्गारियाई मूल की इवा पेट्रोवा को पाकिस्तान में नया मिशन प्रमुख नियुक्त किया है। वह निवर्तमान मिशन प्रमुख नाथन पोर्टर के साथ बजट पर चर्चा में शामिल होंगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

IMF ED: के वी सुब्रमण्यन की जगह परमेश्वरन अय्यर की नियुक्ति 

IMF ने बताया Global Tariff War से Indian Economy को होगा कितना नुकसान  

 

Advertisement
First Published - May 14, 2025 | 7:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement