facebookmetapixel
Advertisement
विदेश जाने का है प्लान? Visa Apply करने से पहले ITR को लेकर जान लें ये बड़ी बातयूपी में जरूरत का आधा मिल रहा है खाद, सरकार का दावा-कोई कमी नहींEquity Funds: टूटते बाजार में भी दिखा दम, FY26 में ₹3.47 लाख करोड़ का निवेश; फ्लेक्सी-कैप पहली पसंदचीन के पड़ोस में भारत बेच रहा स्वदेशी मिसाइलें, फिलीपींस, वियतनाम समेत कई देश बने ग्राहकFund Review: ₹10,000 की SIP से बने ₹1.86 करोड़, 19 साल में HDFC Midcap Fund का AUM ₹1 लाख करोड़ के पारCult.fit IPO: फिटनेस कंपनी Cult.fit लाएगी IPO, ₹950 करोड़ जुटाने की तैयारीWhatsApp ला रहा नया Green Dot फीचर! अब बिना चैट खोले तुरंत पता चलेगा कौन है ऑनलाइनमुंबई की बारिश बनी कमाई का जरिया! भारत का पहला RainMumbai कॉन्ट्रैक्ट 30% उछला1 अगस्त से बदल जाएंगे शेयर बायबैक के नियम, निवेशकों के लिए क्या होगा असर?IMD के अनुमान के बाद एंटीक की रिपोर्ट, कमजोर मानसून से GDP 1.2% तक घट सकती है

चरम पर पहुंची बिजली की शीतकालीन मांग

Advertisement

शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर बिजली की अधिकतम मांग 5,701 मेगावॉट दर्ज की गई।

Last Updated- January 12, 2024 | 11:59 PM IST
electricity consumption

बीते कुछ दिनों से मौसम काफी ठंडा हो रहा है। दिल्ली में शुक्रवार को सर्दी ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सर्दी बढ़ने के साथ ही दिल्ली में बिजली की मांग भी सर्दी के सीजन में सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई है। इस महीने बिजली की अधिकतम मांग में करीब 11 फीसदी इजाफा हुआ है।

दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (डीटीएल) के एक अधिकारी ने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ इस महीने बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को बिजली की अधिकतम मांग सर्दी के सीजन में सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई।

शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर बिजली की अधिकतम मांग 5,701 मेगावॉट दर्ज की गई। इससे पहले बुधवार को अधिकतम मांग 5,611 मेगावॉट थी।

गुरुवार को यह मांग 5,422 मेगावॉट रही। दिल्ली में इस महीने की पहली तारीख को बिजली की अधिकतम मांग 5,134 मेगावॉट थी। इस तरह इस महीने बिजली की अधिकतम मांग में 11 फीसदी इजाफा हो चुका है। बिजली वितरण कंपनी टीपीडीडीएल ने कहा कि कंपनी ने आज 1,700 मेगावॉट की अधिकतम मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया।

कंपनी को इस सीजन में बिजली की अधिकतम मांग 1,800 मेगावॉट के पार करने की उम्मीद है। कंपनी ने इस मांग को पूरा करने के लिए दीर्घकालिक बिजली समझौते सहित अन्य स्रोतों से पर्याप्त बिजली की व्यवस्था की है।

बीएसईएस डिस्कॉम के एक अधिकारी ने कहा कि कंपनी ने बिजली संयंत्रों से दीर्घकालिक समझौतों के अलावा 2000 मेगावॉट से अधिक हरित बिजली सर्दियों के महीनों में उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। किसी भी अप्रत्याशित जरूरत के मामले में बीएसईएस डिस्कॉम एक्सचेंज से अल्पकालिक बिजली खरीदेगी।

इस बीच, दिल्ली में सर्दी ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बीते साल में 5 साल में सबसे कम है। साथ ही इस मौसम के औसत तापमान से 3 डिग्री कम है।

आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट के साथ ही दिल्ली के कई हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। पालम वेधशाला के अनुसार सुबह साढ़े 5 बजे दृश्यता शून्य थी। कोहरे के कारण ट्रेनें भी काफी देर से चल रही हैं। भारतीय रेलवे के मुताबिक दिल्ली आ रही 23 ट्रेनें कोहरे की वजह से एक से छह घंटे की देरी से चल रही हैं।

Advertisement
First Published - January 12, 2024 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement