मुख्य सामग्री पर जाएं
बिज़नेस स्टैंडर्ड

AI का इस्तेमाल ‘डीपफेक’ बनाने के लिए किया जाना चिंताजनक : PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कृत्रिम मेधा का इस्तेमाल ‘डीप फेक’ बनाने के लिए करना चिंताजनक है और उन्होंने मीडिया से लोगों को इस उभरते संकट के बारे में जागरूक करने का अनुरोध किया। भारतीय जनता पार्टी…

PM Modi

modi

Last Updated: नवंबर 17, 2023 | 1:48 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कृत्रिम मेधा का इस्तेमाल ‘डीप फेक’ बनाने के लिए करना चिंताजनक है और उन्होंने मीडिया से लोगों को इस उभरते संकट के बारे में जागरूक करने का अनुरोध किया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवाली मिलन कार्यक्रम में यहां पार्टी मुख्यालय में उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए भारत को ‘‘विकसित भारत’’ बनाने के अपने संकल्प का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने साथ ही कहा कि ये महज बयानबाजी नहीं है बल्कि जमीनी हकीकत है।

यह भी पढ़ें : हमास-इजरायल संघर्ष में आम नागरिकों के मारे जाने की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है: PM Modi

उन्होंने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ को लोगों का समर्थन मिला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के वक्त भारत की उपलब्धियों ने लोगों में यह विश्वास पैदा किया कि अब देश रुकने वाला नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि छठ पूजा ‘राष्ट्रीय पर्व’ बन गया है जो बेहद प्रसन्नता की बात है।

Advertisement