भारत

Delhi Floods: यमुना नदी के जल स्तर में आई मामूली कमी

45 साल का रिकॉर्ड का रिकॉर्ड टूटने के बाद जल स्तर शुक्रवार को सुबह 11 बजे कम होकर 208.35 मीटर पर आ गया है

Published by
भाषा   
Last Updated- July 14, 2023 | 2:25 PM IST

Delhi Floods: यमुना नदी में तीन दिन पहले 45 साल का रिकॉर्ड का रिकॉर्ड टूटने के बाद जल स्तर (Yamuna Water level) शुक्रवार को सुबह 11 बजे कम होकर 208.35 मीटर पर आ गया है। बहरहाल, दिल्ली के कई अहम इलाके अब भी जलमग्न हैं।

गुरुवार को यमुना का जल स्तर (Yamuna Water level) तीन घंटे तक स्थिर रहा लेकिन शाम सात बजे से यह फिर बढ़कर 208.66 मीटर पर पहुंच गया जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से तीन मीटर अधिक है।

New Delhi: Commuters make way through a waterlogged roads near ITO following rise in the water level of the Yamuna river, in New Delhi, Thursday, July 14, 2023. (PTI Photo) (PTI07_14_2023_000111A)

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को जल स्तर 208.57 मीटर पर था । सुबह पांच बजे इसमें मामूली कमी देखी गयी और यह 208.48 मीटर दर्ज किया गया। यमुना में जल स्तर सुबह आठ बजे 208.42 मीटर, सुबह 10 बजे 208.38 मीटर और सुबह 11 बजे 208.35 मीटर दर्ज किया गया। दिल्ली में बुधवार को यमुना नदी में जल स्तर 207.71 मीटर तक पहुंच गया है जिसने 1978 में 207.49 मीटर जल स्तर का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें: DDMA Meeting: दिल्ली में गैर जरूरी सेवाओं वाले सरकारी ऑफिस, स्कूल, कॉलेज रविवार तक बंद

सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक रेगुलेटर को नुकसान पहुंचने के कारण बाढ़ का पानी मध्य दिल्ली में उच्चतम न्यायालय के प्रवेश द्वार तक पहुंच गया है तथा व्यस्त आईटीओ चौक तथा राजघाट जलमग्न हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi Floods: यमुना नदी का पानी आईटीओ, राजघाट में घुसा, देखें तस्वीरें

First Published : July 14, 2023 | 2:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)