भारत

Cyclone Biparjoy: LIC ने चक्रवात से प्रभावित लोगों के लिए रियायतों की घोषणा की

LIC ने बिपारजॉय चक्रवात के बाद किए गए दावों को ऑनलाइन जमा करने के लिए एक पोर्टल लिंक भी बनाया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- June 18, 2023 | 8:32 AM IST

एलआईसी ने ‘बिपारजॉय’ चक्रवात से प्रभावित बीमा नीतियों और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के दावेदारों की कठिनाइयों को कम करने के लिए शनिवार को रियायतों की घोषणा की।

जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने एक बयान में कहा कि वह सहायता प्रदान करने के लिए प्रभावित लोगों से संपर्क कर रहा है, हालांकि चक्रवात से जानमाल का नुकसान न्यूनतम रहा है। इस संबंध में राज्य सरकार के संबंधित मुख्य सचिव/सचिव/अधिकारी से संपर्क करने के लिए मंडल स्तर पर नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है।

एलआईसी ने बिपारजॉय चक्रवात के बाद किए गए दावों को ऑनलाइन जमा करने के लिए एक पोर्टल लिंक भी बनाया है। ‘बिपारजॉय’ ने बृहस्पतिवार की रात गुजरात में कच्छ के तट पर दस्तक दी थी, जिससे संपत्ति और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा।

First Published : June 18, 2023 | 8:32 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)