भारत

पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा, दो मालगाड़ियों की हुई टक्कर

तड़के करीब चार बजे हुई टक्कर के कारण आठ डिब्बे पटरी से उतर गए।

Published by
भाषा   
Last Updated- June 25, 2023 | 10:48 AM IST

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के ओंडा में रविवार सुबह एक मालगाड़ी दूसरी खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि हादसे से एसईआर के आद्रा मंडल में रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। तड़के करीब चार बजे हुई टक्कर के कारण आठ डिब्बे पटरी से उतर गए।

अधिकारी ने बताया कि मरम्मत का काम करने के बाद इस मार्ग पर सुबह साढ़े आठ बजे सेवाएं बहाल हो पाईं।

उन्होंने बताया कि मालगाड़ी के चालक ने संभवत: सिग्नल की अनदेखी की। इससे ट्रेन ‘लूप लाइन’ पर चली गई और वहां खड़ी एक अन्य मालगाड़ी से टकरा गई।

First Published : June 25, 2023 | 10:46 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)