प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो
भारतीय रिजर्व बैंक ने दिसंबर में 10 अरब डॉलर की शुद्ध बिकवाली की है, जबकि नवंबर में शुद्ध बिकवाली 9.7 अरब डॉलर थी। केंद्रीय बैंक ने दिसंबर में 18.3 अरब डॉलर खरीदे हैं, जबिक इसने माह के दौरान 28.3 अरब डॉलर बेचे हैं।
चालू वित्त वर्ष में दिसंबर तक केंद्रीय बैंक ने 53.3 अरब डॉलर की शुद्ध बिकवाली की है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 36.1 अरब डॉलर की बिकवाली की थी।
दिसंबर के अंत में में रुपये के फॉरवर्ड मार्केट में आउटस्टैंडिंग शुद्ध शॉर्ट डॉलर पोजिशन गिरकर 62.35 अरब डॉलर रह गई है, जो नवंबर के अंत में 66.04 अरब डॉलर थी।
एक साल से कम की शॉर्ट पोजिशन करीब 7 अरब डॉलर गिरी है, जबकि 1 साल से अधिक अवधि की शॉर्ट पोजिशन करीब 3 अरब डॉलर बढ़ी है।
62 अरब डॉलर की शुद्ध शॉर्ट डॉलर पोजिशन में से 20.2 अरब डॉलर एक महीने के कॉन्ट्रैक्ट, 5.9 अरब डॉलर 1 से 3 महीने की अवधि, 4.3 अरब डॉलर 3 महीने से 1 साल में मेच्योर होगा। शेथ 31 अरब डॉलर 1 साल से अधिक अवधि का कांट्रैक्ट है। जनवरी 2026 तक भारतीय रुपये का रियल इफेक्टिव एक्सचेंज रेट (रीर) 94.76 रहा, जो दिसंबर में 95.30 था।