facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

भारत बॉन्ड ईटीएफ का चौथा चरण दिसंबर में शुरू होने की संभावना

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:16 PM IST

सरकार दिसंबर में देश के पहले कॉरपोरेट बॉन्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड भारत बॉन्ड (ETF) का चौथा चरण शुरू करने की योजना बना रही है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इसके जरिये जुटाई गई पूंजी का उपयोग सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (CPSE) द्वारा पूंजीगत व्यय के लिए किया जाएगा।
अधिकारी ने बताया, ‘अभी हम CPSE के साथ चर्चा और उनकी जरूरतों का आकलन कर रहे हैं। भारत बॉन्ड ईटीएफ की चौथी किस्त या चरण के लिए निर्गम का आकार पिछले साल के आकार के करीब हो सकता है।’

सरकार ने पिछले साल दिसंबर में 1,000 करोड़ रुपये का तीसरा चरण पेश किया था। इस दौरान इसे 6,200 करोड़ रुपये की बोलियों के साथ 6.2 गुना अधिक अभिदान मिला था।
वर्ष 2019 में बॉन्ड ईटीएफ की पहली पेशकश की गई थी। CPSE को इसके जरिये 12,400 करोड़ रुपये जुटाने में मदद मिली। इसने दूसरे और तीसरे चरण में क्रमश: 11,000 करोड़ रुपये और 6,200 करोड़ रुपये जुटाए थे। ETF ने अबतक अपनी तीन पेशकशों में 29,600 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

भारत बॉन्ड ईटीएफ केवल सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के ‘एएए’ रेटिंग वाले बॉन्ड में निवेश करता है। एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट इस योजना की पूंजी प्रबंधक है। ETF के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां 2019 से शुरू होने के बाद से अब तक 50,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई हैं। वर्तमान में ETF के लिए पांच भिन्न-भिन्न परिपक्वता अवधि हैं…2023, 2025, 2030, 2031 और 2032…।

Advertisement
First Published - October 25, 2022 | 6:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement