facebookmetapixel
Advertisement
योगी सरकार का बड़ा प्लान: मक्का खेती बढ़ाने को ₹150 करोड़, 15 जून से MSP खरीदUpcoming NFO: निवेश का नया मौका! अगले सप्ताह आ रहे हैं 2 फंड, ₹500 से निवेश शुरूLPG Price Hike: ₹29 बढ़ोतरी के बाद भी OMCs को हर सिलेंडर पर हो रहा ₹700 का नुकसानGold Price Outlook: सोने पर दबाव बरकरार, इस सप्ताह पश्चिम एशिया तनाव और अमेरिका-चीन के आंकड़े तय करेंगे चालFPIs बेच रहे हैं शेयर, खरीद रहे हैं बॉन्ड; भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए क्या हैं इसके मायने?भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों का भारी पलायन, 2026 में अब तक निकाले ₹2.67 लाख करोड़LPG की कीमत बढ़ने पर सरकार की सफाई: अभी भी सबसे सस्ता गैस यहां, उपभोक्ताओं को ज्यादा नुकसान नहींAlphaGrep की म्युचुअल फंड इंडस्ट्री में एंट्री, जुलाई में लॉन्च होगा पहला फंडपश्चिम एशिया में तनाव व महंगाई के आंकड़े तय करेंगे बाजार की चाल, इस हफ्ते इन बड़े फैक्टर्स पर रहेगी नजरशेयर बाजार की सुस्ती से टॉप 7 कंपनियों को डूबे ₹1.25 लाख करोड़, रिलायंस को हुआ सबसे तगड़ा नुकसान

सरकारी बैंकों में कार्यकारी निदेशक के छह पदों के लिए 94 आवेदक

Advertisement

सरकारी बैंकों में कार्यकारी निदेशक प्रबंधन के शीर्ष अधिकारी माने जाते हैं, जिन्हें बैंक के परिचालन और रणनीति के विभिन्न पहलुओं की देखरेख के लिए नियुक्त किया जाता है।

Last Updated- June 19, 2025 | 10:55 PM IST
PSB

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कार्यकारी निदेशक (ईडी) के छह पदों के लिए इस महीने के अंत तक साक्षात्कार होने वाले हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी वित्तीय संस्थानों के शीर्ष प्रबंधन पदों पर नियुक्ति करने वाला वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) ये साक्षात्कार लेगा।

अधिकारी ने कहा, ‘सरकारी बैंकों में ईडी के छह रिक्त पदों के लिए 94 आवेदन आए हैं। हाल ही में बैंकों में प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्य अधिकारियों (सीईओ) की नियुक्ति के बाद कई फेरबदल हुए हैं, जिस कारण कई सरकारी बैंकों में नए अवसर पैदा हुए हैं। कुछ ईडी अब सेवानिवृत्त भी होने वाले हैं, जिससे रिक्तियां बढ़ी हैं।’

सरकारी बैंकों में कार्यकारी निदेशक प्रबंधन के शीर्ष अधिकारी माने जाते हैं, जिन्हें बैंक के परिचालन और रणनीति के विभिन्न पहलुओं की देखरेख के लिए नियुक्त किया जाता है। इस पद के लिए विभिन्न सरकारी बैंकों से भी आवेदन मिले हैं, जिनमें विभिन्न सरकारी बैंकों में महाप्रबंधक और मुख्य महाप्रबंधक पदों पर काम कर रहे अधिकारी भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार के नतीजे भी इसी महीने के अंत में आ सकते हैं।

Advertisement
First Published - June 19, 2025 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement