अर्थव्यवस्था

अप्रैल-दिसंबर के दौरान प्रवासी भारतीयों की जमा राशि 76 फीसदी बढ़ी

Published by
अभिजित लेले
Last Updated- February 21, 2023 | 12:06 AM IST

प्रवासी भारतीयों (NRI) ने साल 2021 की तुलना में इस वित्त वर्ष अप्रैल-दिसंबर में 76 फीसदी अधिक 5.4 अरब डॉलर राशि जमा की। साल 2021 की इस अवधि में प्रवासी भारतीयों ने 3.07 अरब डॉलर की राशि भेजी थी।

हालांकि 2022-23 के नौ महीनों में प्रवासी भारतीयों की भेजी गई राशि में गिरावट आई थी। यह मार्च, 2022 के 139.02 अरब डॉलर से गिरकर दिसंबर में 134.5 अरब डॉलर पर आ गई। हालांकि एक साल पहले यह 141.90 अरब डॉलर थी।

RBI के आंकड़ों के अनुसार यह नवंबर की 134.6 अरब डॉलर की तुलना में दिसंबर में स्थिर थी।

बैंकर्स के मुताबिक ब्याज दरों की सीमाएं बढ़ाए जाने की सुविधाओं के कारण जमा राशि में बढ़ोतरी हुई है। प्रवासी की जमा राशियों में त्योहारी मौसम के कारण कोष की निकासी हुई। यह उनकी जमा राशि में कमी आने का एक कारण भी है।

RBI ने जुलाई में प्रवासी भारतीयों के खाते में नकदी बढ़ाने के लिए कदम उठाए थे।

First Published : February 20, 2023 | 11:35 PM IST