अर्थव्यवस्था

वैश्विक मंदी से इंजीनियरिंग सामानों का कुल निर्यात प्रभावित: EEPC

निकाय के अनुसार, 2023 में अप्रैल से अगस्त के दौरान इंजीनियरिंग सामानों का कुल निर्यात 4.55 प्रतिशत घटकर 44.62 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 03, 2023 | 2:18 PM IST

इंजीनियरिंग क्षेत्र के शीर्ष निकाय इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट्स प्रमोशन काउंसिल (ईईपीसी) ने कहा कि देश से इंजीनियरिंग सामानों का कुल निर्यात वैश्विक मंदी से प्रभावित हुआ है। निकाय के अनुसार, 2023 में अप्रैल से अगस्त के दौरान इंजीनियरिंग सामानों का कुल निर्यात 4.55 प्रतिशत घटकर 44.62 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

वर्ष 2022 में समान अवधि में यह 46.74 अरब अमेरिकी डॉलर था। ईईपीसी के प्रवक्ता ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल से अगस्त के दौरान रूस को इंजीनियरिंग सामानों का निर्यात 178 प्रतिशत बढ़कर 56.841 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया, जो कि पिछली अवधि में 20.417 करोड़ अमेरिकी डॉलर था।

यह भी पढ़ें : FY24 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी: World Bank

निकाय के अनुसार, अमेरिका और यूरोपीय देशों जैसे कुछ प्रमुख व्यापारिक भागीदार वैश्विक मंदी से प्रभावित हुए हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध जारी है, जबकि चीन भी मंदी का सामना कर रहा है।

इन सभी कारकों से भारत की इंजीनियरिंग सामान की निर्यात मांग प्रभावित हुई है।

First Published : October 3, 2023 | 2:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)