आर्थिक वृद्धि का अनुमान घटाया

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 8:54 PM IST

ग्लोबलडाटा ने भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर का अनुमान 0.1 प्रतिशत घटाकर 7.8 प्रतिशत कर दिया गया है। लंदन की आंकड़ा विश्लेषण और परामर्श कंपनी ग्लोबलडाटा ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये के कमजोर बने रहने के आसार है जबकि जिंसों की कीमतों में वृद्धि से महंगाई बढ़ेगी। हालांकि भारतीय बैंक क्षेत्र मजबूत बना रहेगा। बयान में कहा गया, ‘रूस और यूक्रेन के बीच जारी सैन्य संकट का भारत के निर्यात पर नकरात्मक प्रभाव पड़ेगा।’    

First Published : March 5, 2022 | 10:21 PM IST