facebookmetapixel
Advertisement
DXC विवाद में TCS को झटका, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने याचिका ठुकराई, कंपनी पर बढ़ा 7 करोड़ डॉलर का बोझ 2030 तक 5 अरब डॉलर रेवेन्यू का लक्ष्य, बड़े सौदों और AI पर दांव लगाएगी कोफोर्जEditorial: अमेरिका-ईरान समझौते से भारत को राहत, पर चुनौतियां बरकरारहथियार बाजार में बिखराव, भारत के लिए बढ़त बनाने का बड़ा मौकापिछली तारीख से कर वसूली पर बहस: निवेश माहौल के लिए कितना बड़ा खतरा?Rupee vs Dollar: कच्चे तेल में नरमी से रुपये को सहारा, लगातार तीसरे सत्र में बढ़तAI दांव पर बाजार की मुहर, Sarvam में निवेश के बाद 3.6% उछला HCL Tech का शेयरशेयर बाजार में तीसरे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,000 के करीबऑप्शन स्ट्राइक प्राइस फ्रेमवर्क पर FIA का समर्थन, सेबी को दिए अहम सुझाव4 साल बाद बदली तस्वीर, क्रेडिट रिस्क फंड्स में फिर आने लगा पैसा; बेहतर रिटर्न से बढ़ी निवेशकों की रुचि

David Warner ने बताया रिटायरमेंट का प्लान, IPL को लेकर कही ये बात

Advertisement

David Warner पहले ही एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर चुके हैं लेकिन वह टी20 अंतरराष्ट्रीय और विश्व भर की टी20 लीग में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Last Updated- January 07, 2024 | 2:13 PM IST
ICC Cricket World Cup 2023 - Final - India v Australia

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर भविष्य में कोचिंग से जुड़ना चाहते हैं और उन्होंने इसके साथ ही कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) जैसी घरेलू प्रतियोगिताओं में आपस में ड्रेसिंग रूम साझा करने के कारण अगले एक दशक के अंदर क्रिकेट से छींटाकशी समाप्त हो जाएगी। इस 37 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने शनिवार को सिडनी में अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला।

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज करके तीन मैचों की सीरीज में क्लीनस्वीप किया था। वार्नर पहले ही एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर चुके हैं लेकिन वह टी20 अंतरराष्ट्रीय और विश्व भर की टी20 लीग में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

वार्नर ने ‘फॉक्स क्रिकेट’ से कहा,‘‘हां मेरी भविष्य में कोचिंग से जुड़ने की इच्छा है। पहले मुझे अपनी पत्नी से बात करनी होगी कि क्या मुझे कुछ और दिन तक घर से बाहर रहने की अनुमति है।’’

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को 2018 में केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले से पहले विरोधी खिलाड़ियों के प्रति आक्रामक रवैया अपनाने के लिए जाना जाता था। ऑस्ट्रेलिया ने इस प्रकरण के बाद अपनी खेल संस्कृति में बदलाव किया। इस सप्ताह के शुरू में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने दावा किया था कि वार्नर के करियर के शुरुआती दौर में कोचिंग स्टाफ ने उन्हें विरोधी खिलाड़ियों पर छींटाकशी करने के निर्देश दिए थे।

वार्नर ने कहा, ‘‘जब मैं टीम में आया तो मेरा काम विरोधी खिलाड़ियों को परेशान करना और जब वह बल्लेबाजी कर रहे हों तो उनका ध्यान भंग करना था। एक व्यक्ति के रूप में मुझे इस तरह से तैयार किया गया था।’’

उन्होंने कहा कि आईपीएल जैसी फ्रेंचाइजी टी20 लीग में खिलाड़ी विरोधी देशों के खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करते हैं जिसके कारण छींटाकशी जल्द ही अतीत की बात बन जाएगी।

वार्नर ने कहा,‘‘मुझे नहीं लगता कि भविष्य में आपको छींटकाशी या इस जैसी कोई चीज देखने को मिलेगी। यह हंसी मजाक तक सीमित रह जाएगी जैसे (पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान) मैं और शाहीन शाह अफरीदी करते थे। मुझे नहीं लगता कि आपको फिर से पहले जैसी आक्रामकता देखने को मिलेगी।’’

 

Advertisement
First Published - January 7, 2024 | 1:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement