विशाल रिटेल के प्रवर्तकों ने 6.86 फीसदी शेयर गिरवी रखे

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 7:24 PM IST

विशाल रिटेल के प्रवर्तकों ने 6.86 फीसदी हिस्सेदारी को गिरवी रख दिया है। कंपनी ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को बताया कि इसके दो प्रवर्तकों ने 15.37 लाख शेयरों को गिरवी रखा है जो कंपनी की 6.86 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है।
कंपनी के प्रवर्तक रामचन्द्र अग्रवाल ने 1.83 लाख अथवा 0.82 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रखी है जबकि अन्य प्रवर्तक यूनीकान मार्केटिंग ने 13.53 लाख शेयरों को गिरवी रखा है जो कंपनी की हिस्सेदारी का 6.04 फीसदी है।

First Published : March 9, 2009 | 3:31 PM IST