टीका फर्मों को मिलेंगे 4,500 करोड़ रुपये

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 5:45 AM IST

भारतीय टीका विनिर्माताओं सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक को सरकार से 4,500 करोड़ रुपये की आपूर्ति क्रेडिट दी जाएगी। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। यह राशि कंपनियों की ओर से सरकार को टीके की खुराक की आपूर्ति के लिए अग्रिम के तौर पर दिया जाएगा। 150 रुपये प्रति खुराक (कर रहित) की दर पर इमतनी रकम से सरकार को टीके की करीब 30 करोड़ खुराक की आपूर्ति की जा सकती है।
सूत्रों ने कहा, इनमें से कोविशील्ड बनाने वाली सीमर को करीब 3,000 करोड़ रुपये मिलेंगे और कोवैक्सी की विनिर्माता भारत बायोटेक को 1,500 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस बारे में पूछे जाने पर सीरम और भारत बायोटेक ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। व्यय विभाग सामान्य वित्तीय नियम में ढील देने पर राजी हो गई है और स्वास्थ मंत्रालय को दोनों टीका विनिर्माताओं को बिना बैंक गारंटी के अग्रिम भुगतान करने की अनुमति दी है।

First Published : April 19, 2021 | 11:13 PM IST