यूनाइटेड स्प्रिट्स के प्रवर्तकों ने 32.82 फीसदी शेयर गिरवी रखे

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 7:23 PM IST

शराब कंपनी यूनाइटेड स्प्रिट्स के प्रवर्तकों ने 32.82 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रखी है। कंपनी ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को आज बताया कि प्रवर्तकों ने 3.28 करोड़ शेयर गिरवी रखे हैं जो कंपनी की 32.82 शेयर के बराबर हैं।
इन प्रवर्तक कंपनियों में युनाइटेड ब्रेवरीज होल्डिंग, किंग फिशर, फिनवेस्ट इंडिया माल्या प्राइवेट, देवी इनवेस्टमेंट, विट्ठल इंनवेस्टमेंट और रोजी एंड एसोसिएट प्राइवेट शामिल हैं।

First Published : March 9, 2009 | 6:20 PM IST