Truecaller ने भारत में एक नई AI-पावर्ड कॉल रिकॉर्डिंग सुविधा शुरू की है। यह सुविधा आपको अपनी कॉल रिकॉर्ड करने, उनका ट्रांसक्रिप्शन करने और कॉल समरी की सुविधा ऑफर करता है। यह सुविधा केवल Truecaller प्रीमियम सदस्यों के लिए उपलब्ध है। यह सुविधा एंड्रॉइड और iOS दोनों डिवाइसों पर काम करती है।
यह सुविधा आपको आने वाली और जाने वाली दोनों कॉलों को Truecaller ऐप में रिकॉर्ड करने की अनुमति देती है।
AI वाली कॉल रिकॉर्डिंग सुविधा के लॉन्च की घोषणा करते हुए, कंपनी की प्रेस रिलीज में कहा गया कि Truecaller ने AI वाली कॉल रिकॉर्डिंग सुविधा लॉन्च की है। यह सुविधा आपको कॉल के दौरान नोट्स लेने की चिंता किए बिना बातचीत करने की अनुमति देती है। AI आपके लिए कॉल रिकॉर्ड करेगा और महत्वपूर्ण जानकारी की ऑटोमेटिकली समरी बनाएगा।
रिलीज में आगे बताया गया, Truecaller का नया कॉल रिकॉर्डिंग फीचर कॉल को अंग्रेजी और हिंदी में ट्रांसक्रिप्ट और समरी करने के लिए AI का उपयोग करता है। यह उनके प्रीमियम प्लान में उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत 75 रुपये प्रति माह या 529 रुपये प्रति साल से होती है।
Truecaller के मैनेजिंग डायरेक्टर ऋषित झुनझुनवाला ने कहा कि यह अपडेट यूजर्स को उनकी बातचीत पर ज्यादा कंट्रोल देता है।
उन्होंने कहा, “हम कम्युनिकेशन को बेहतर बनाने के लिए हमेशा नए तरीके खोज रहे हैं। हम AI कॉल रिकॉर्डिंग फीचर को पेश करके उत्साहित हैं, जो हमेशा से यूजर्स चाहते थे।
शुक्रवार को ट्राई ने एक नई सिफारिश (CNAP सप्लिमेंट्री सर्विस जोड़ने की) जारी की है जिसके अनुसार जब कोई आपको कॉल करेगा, तो आपको कॉल करने वाले का नाम दिखाई देगा। यह सिफारिश लोगों को धोखाधड़ी कॉल से बचाने के लिए की गई है।