थॉमस कुक को पुनर्खरीद पेशकश वापस लेने की अनुमति

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 8:25 AM IST

बाजार नियामक सेबी ने कोविड-19 महामारी की वजह से वित्तीय दबाव झेल रही यात्रा कंपनी थॉमस कुक इंडिया को अपनी पुनर्खरीद पेशकश वापस लेने की अनुमति दे दी है।
पिछले साल, फरवरी में थॉमस कुक के बोर्ड ने 150 करोड़ रुपये के शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम पर आगे बढऩे के लिए मंजूरी दी थी। हालांकि कंपनी द्वारा अपने पुनर्खरीद कार्यक्रम को शुरू किए जाने से पहले ही लॉकडाउन और यात्रा संबंधित प्रतिबंधों से उसकी वित्तीय स्थिति प्रभावित हो गई और इस तरह से वह पुनर्खरीद के लिहाज से सहज स्थिति महसूस नहीं कर रही थी। कंपनी ने पुनर्खरीद पेशकश को वापस लेने के लिए नियामक से संपर्क किया था। 

First Published : February 12, 2021 | 12:23 AM IST