मुश्किल होगी मुनाफे की डगर

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 11:41 PM IST

बुद्धू बक्से पर एक विज्ञापन आता है जिसमें आखिरी पंक्ति का मजमून कुछ यूं है, ‘डर के आगे जीत है’। लेकिन हर डर के आगे जीत नहीं होती। कुछ ऐसा ही डर इंडिया इंक को लग रहा है।


चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में मुनाफा उगल रही कंपनियों को मंदी की बुरी नजर लग गई। डर इस बात का ज्यादा है कि अगली तिमाही के नतीजे अल्फ्रेड हिचकॉक की हॉरर फिल्म से भी खौफनाक न हो जाएं।

बिजनेस स्टैंडर्ड की ‘व्यापार गोष्ठी’ में भी इस बार चर्चा इसी पर थी कि क्या अगली तिमाही के नतीजे होंगे और भी बदतर। विशेषज्ञों और ज्यादातर पाठकों को तो मुश्किलों से अभी निजात मिलती नहीं दिख रही।

पाठकों का मानना है कि मांग में कमी के चलते इस तिमाही में कंपनियों को और भी बुरे वक्त के लिए तैयार रहना चाहिए।

First Published : February 1, 2009 | 11:43 PM IST