जीएसएम पर दो अरब डालर खर्चेगी टाटा टेलीसर्विसेज

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:16 AM IST

दूरसंचार सेवा प्रदाता टाटा टेलीसर्विसेज ने चालू वित्त वर्ष में अपनी प्रस्तावित जीएसएम आधारित मोबाइल सेवाओं के लिए दो अरब डालर के पूंजी खर्च की योजना बनाई है।
कंपनी की जीएसएम आधारित मोबाइल सेवा कुछ ही हफ्तों में शुरू होने जा रही है। टाटा टेलीसर्विसेज के प्रबंध निदेशक अनिल सरदाना ने मूल्य वर्धित सेवाओं की घोषणा करते हुए कहा कि हमारी जीएसएम सेवाओं के लिए चालू वित्त वर्ष में दो अरब डालर का पूंजी खर्च रखा गया है।
उन्होंने कहा कि जीएसएम की शुरुआत दक्षिण क्षेत्र से होगी और इसके बाद इसका पूर्वी क्षेत्र में विस्तार किया जाएगा।

First Published : April 20, 2009 | 4:49 PM IST