कंपनियां

Tata Technologies करेगी 1000 महिला इंजीनियरों की भर्ती

Published by
भाषा   
Last Updated- May 30, 2023 | 5:33 PM IST

ग्लोबल इंजीनियरिंग और डिजिटल सेवा कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि वह 2023-24 में 1,000 से अधिक महिला इंजीनियरों की नियुक्ति करेगी। कंपनी ने कहा कि उसने अपने वर्कफोर्स में लैंगिक विविधता को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला किया।

टाटा टेक्नोलॉजीज ने बयान में कहा कि कंपनी ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए लैंगिक विविधता आधारित भर्ती अभियान शुरू किया है। कंपनी ने कहा कि ‘रेनबो’ कार्यक्रम के जरिये उन्होंने ज्यादा महिलाओं को भर्ती करने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने के लिए एक व्यवस्था तैयार की है।

कंपनी ने कहा कि वह महिला कर्मचारियों को उनकी नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा करियर में उत्कृष्टता हासिल करने में मदद करेगी।

First Published : May 30, 2023 | 5:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)