टाटा स्टील की चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बिक्री 14 फीसदी घटकर 10.7 लाख टन रह गई है।
कंपनी ने बताया कि यह गिरावट मौजूदा आर्थिक मंदी की वजह से हुई है।
पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी की बिक्री 12.4 लाख टन थी।
मालूम हो कि टाटा स्टील निजी क्षेत्र की भारत की सबसे बड़ी इस्पात कंपनी है।