टाटा कम्युनिकेशंस ने हिस्सेदारी बेची

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 9:22 PM IST

टाटा कम्युनिकेशंस ने टाटा टेलीसर्विसेज लि (टीटीएसएल) में अपनी आंशिक हिस्सेदारी 424 करोड़ रुपए में बेच दी है।
टाटा कम्युनिकेशंस की टाटा टेलीसर्विसेज में 15 फीसदी हिस्सेदारी है। दूरसंचार क्षेत्र की जापान की अग्रणी एनटीटी दोकोमो टीटीएसएल में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीद रही है।
टाटा कम्युनिकेशंस ने बीएसई को सूचित कर बताया कि कंपनी ने टाटा टेलीसर्विसेज लि. में अपनी आंशिक हिस्सेदारी 424 करोड़ रुपए में बेच दी है।
बहरहाल टाटा कम्युनिकेशंस ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि टीटीएसएल की कितनी हिस्सेदारी उसने बेची है।

First Published : March 25, 2009 | 4:02 PM IST