सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अपने विस्तार की योजना बना रही है। इसके तहत कंपनी अगले तीन सालों में करीब 150 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
कंपनी का कहना है कि वह अपने गुड़गांव संयंत्र की क्षमता को बढ़ाएगी। इसके जरिए कंपनी 150 सीसी के मोटरबाइक बाजार की 20 फीसदी हिस्सेदारी पर कब्जा जामने की तैयारी कर रही है। कंपनी 150 सीसी के सेगमेंट में जीएस150आर मॉडल लॉन्च कर चुकी है।
उल्लेखनीय है कि मंदी के बावजूद इस सेगमेंट की बिक्री पिछले दो साल में 15 फीसदी की दर से बढ़ी है। कंपनी के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के प्रमुख राकेश कुमार ने कहा कि कंपनी 150 सीसी सेगमेट पर ध्यान केंद्रित कर रही है और इसके जरिए अपनी आय को बढ़ाने की जुगत कर रही है।
उल्लेखनीय है कि गुड़गांव संयंत्र की मौजूदा क्षमता 1.7 लाख सालाना वाहन निर्माण की है, जिसे इस साल के मध्य तक बढ़ाकर 2.26 वाहन सालाना करने की है।
कंपनी 10,000 स्कूटर की बिक्री प्रतिमाह कर रही है, जबकि 125 सीसी के मोटरबाइक की बिक्री 2000 प्रतिमाह है। कंपनी 25,000 स्कूटर प्रतिमाह बेचने की भी योजना बना रही है।