मीडिया समूह का सन टीवी नेटवर्क के प्रवर्तक कलानिधि मारन ने 4.19 प्रतिशत हिस्सेदारी को गिरवी रख दिया है।
कंपनी ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को बताया कि उसके प्रर्वतक ने 1.65 करोड़ शेयरों को गिरवी रख दिया है जो कंपनी की 4.19 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है।
कंपनी ने बीएसई को बताया कि 27 फरवरी को गिरवी रखे शेयरों की कीमत 267.12 करोड़ रुपए है।