सुब्रमण्यन को पद से हटाना है टेढ़ी खीर

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 1:35 AM IST

सुभिक्षा के प्रमुख निवेशकों ने कहा है कि कंपनी के संगठन की धारा के आधार पर आर. सुब्रमण्यन की नियुक्ति प्रबंध निदेशक के पद पर की गई है और शेयरधारकों की वोटिंग के जरिये ही उन्हें पद से हटाया जा सकता है।
इसके लिए कुल शेयरधारकों की तीन-चौथाई वोट की जरूरत होगी। प्रमुख निवेशकों आईसीआईसीआई वेंचर, अजीम प्रेमजी और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के पास कुल मिलाकर सुभिक्षा की 38 फीसदी हिस्सेदारी है, जो सुब्रमण्यन को हटाने के लिए पर्याप्त नहीं है।
निवेशकों ने स्पष्ट किया है कि वे जब तक चाहे, कंपनी के प्रबंध निदेशक के पद पर बने रह सकते हैं, क्योंकि उनके पास कंपनी की 59 फीसदी हिस्सेदारी है। इसलिए अगर उन्हें हटाने की बात भी होगी, तो इसके लिए विशेष उपबंध की जरूरत पड़ेगी।

First Published : February 18, 2009 | 11:16 PM IST