‘बिकेगी सुभिक्षा? हो ही नहीं सकता’

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 1:35 AM IST

सुभिक्षा टे्रडिंग सर्विसेज ने कंपनी की बिक्री की किसी संभावना को खारिज कर दिया है।
कंपनी ने कहा है कि कुछ निजी इक्विटी निवेशक रिटेल श्रृंखला में निवेश करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
कंपनी के प्रबंध निदेशक आर. सुब्रमण्यन ने कहा, ‘मौजूदा समय में कंपनी के बेचे जाने का सवाल ही नहीं उठता है।’ कंपनी के अधिग्रहण या रणनीतिक साझेदारी के सवाल को  उन्होंने नकार दिया। उन्होंने कहा, ‘इस बाबत हमलोगों ने कोई बातचीत नहीं की है।’

First Published : February 18, 2009 | 11:19 PM IST