स्ट्राईड्स आर्कोलैब ने के वी के साथ समझौता किया खत्म

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 7:51 PM IST

फार्मास्युटिकल कंपनी स्ट्राईड्स आर्कोलैब ने अमेरिका स्थित के वी फार्मास्युटिकल्स के साथ आपना लाइसेंस एवं आपूर्ति समझौता समाप्त कर दिया है।
यह निर्णय अमेरीकी फर्म के खिलाफ वहां नियामक एजेंसियों की कार्रवाई और माल को बाजार से वापस लेने के आदेशों आदि को देखते हुए किया गया है।
स्ट्राईड्स आर्को ने बीएसई को अनिवार्यज सूचना में आज यह जानकारी दी। गौरतलब है कि केवी फार्मास्युटिकल्स ने दो मार्च को अमेरिकी खाद्य एवं दवाई प्रशासन से एक समझौता किया है कि वह अपनी औषधि उत्पादन प्रक्रिया को नियामक एजेंसी के मानकों के अनुसार सुधारेगी और इस दौरान संबंधित औषधियों का उत्पादन बंद रखेगी। 
केवी ने इस पर भी हामी भरी की वह उन उत्पादों का वितरण नहीं करेगी जो अमेरिका में नई औषधियों के विपणन संबंधी खाद्य एवं औषधि प्रशासन की प्रक्रियाओं का अनुपालन नहीं करतीं।
स्ट्राईड्स फार्मास्युटिकल्स ने वर्ष 2005 में केवी फार्मास्युटिकल्स के साथ लाइसेंस एवं आपूर्ति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

First Published : March 13, 2009 | 3:22 PM IST