शिपिंग कॉर्पोरेशन ने ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल से मिलाया हाथ

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 9:47 PM IST

विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों में बड़ी खरीद संबंधी समझौतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सतर्कता आयोग ने एकीकृत समझौता कार्यक्रम के क्रियान्वयन का सुझाव दिया है।
इस दिशा में पहल करते हुए शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया के साथ शुक्रवार की सुबह समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस तरह शिपिंग कॉर्पोरेशन देश की 37 वीं सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बन गई, जिसने इस समझौते पर हस्ताक्षर किया है।
इससे पहले ऑयल ऐंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी), हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ऐंड कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल), गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल), कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पहले ही इस समझौते पर हस्ताक्षर कर दिया है।

First Published : March 27, 2009 | 3:50 PM IST