सत्यम ने शुरु की निवेशक की चयन प्रक्रिया

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 7:22 PM IST

सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज ने आज बोलीदाताओं से रुचि…पत्र आमंत्रित करते हुए निवेशक की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड सेबी ने हाल में ही कंपनी को अपनी 51 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए मंजूरी दी थी।
सत्यम कंप्यूटर ने आज रूचि पत्र जारी किया। इसके अंतर्गत बोलीदाताओं के लिए कोई भी फ्लोर प्राइस नहीं निर्धारित किया गया है। इच्छुक निवेशक 12 मार्च तक कंपनी में अपने आप को पंजीकृत करा सकते हैं।
कंपनी ने विज्ञप्ति में कहा कि बोलीदाताओं को 20 मार्च तक कम से कम 500 करोड़ रुपए के निधि की उपलब्धता के प्रमाण के साथ विस्तृत रूचि पत्र जमा कराना होगा। सत्यम कंप्यूटर ने कहा कि रूचि पत्र के आधार पर पात्र बोलीदाताओं का चयन किया जाएगा।
वहीं हिस्सेदारी बेचने के प्रक्रिया में 31 फीसदी नए शेयर एवं 20 फीसदी खुली पेशकश शामिल होगी।

First Published : March 9, 2009 | 6:25 PM IST