संगीता पेंडुरकर कोका कोला में

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 6:42 PM IST

संगीता पेंडुरकर को कोका कोला का उपाध्यक्ष (रणनीतिक) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह एचएसबीसी मिड्ल इस्ट लिमिटेड से जुड़ी थी।
संगीता कोका कोला की भारतीय रणनीतिक योजना और अंतरराष्ट्रीय कारोबार देखेगी। संगीता कोका कोला इंडिया के सीईओ और अध्यक्ष अतुल सिंह को रिपोर्ट करेगी।
संगीता के पास मार्केटिंग, बिक्री और वितरण का पिछले 20 साल का अनुभव है। अतुल ने बताया, ‘हमलोग कोका कोला परिवार में संगीता के जुड़ने से काफी खुश हैं। भारत और दक्षिण पश्चिम एशिया के बाजार में अपार क्षमता है, क्योंकि यहां के बाजार अभी भी विकसित नहीं हैं। यहां पर प्रति व्यक्ति सॉफ्ट ड्रिंक्स की खपत काफी कम है।’
उन्होंने बताया कि इस लिहाज से इन बाजारों में संभावनाओं का पता लगाने में संगीता का अनुभव काफी मददगार साबित होगा।

First Published : March 3, 2009 | 4:20 PM IST