टाटा समूह की कार बनाने वाली कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) के कामगार 2010 तक वेतन पर रोक लगाने के कंपनी के प्रस्ताव पर सहमत हो गए है।
कंपनी के लगभग 70 फसदी कामगार, जो पिछले दो हफ्ते से ज्यादा इस प्रस्ताव का विरोध कर रहे थे, अब नए करार पर सहमत हैं। इससे जेएलआर को सालाना 6 करोड़ 80 लाख पाउंड की बचत होगी। कंपनी में तकरीबन 12,000 लोग काम करते हैं।
जेएलआर के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी डेविड स्मिथ ने कहा, ‘कारोबार में बने रहने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था। यह हमारी प्रतिबद्धता है, जिसके बूते कठिन दौर में भी टीम भावना से काम कर रहे हैं। जैसे ही मंदी के बादल छटेंगे, कंपनी बेहतरीन तेवर में आ जाएगी।