एचसीएल को 1,780 करोड़ रुपये का ठेका

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 8:06 PM IST

मंदी के माहौल में जहां आईटी कंपनियों को नए ऑर्डर मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं एचसीएल टेक्नोलॉजिज ने रीडर डाइजेस्ट एसोसिएशन के साथ आईटी आउटसोर्सिंग का 7 साल लंबा अनुबंध किया है।
कंपनी के मुताबिक, इस सौदे की कीमत करीब 1,780 करोड़ रुपये है। इस अनुंबध के तहत रीडर डाइजेस्ट के कुछ कर्मचारियों को एचसीएल के पे रोल पर भी नियुक्त किया जाना शामिल है।
अनुबंध के तहत एचसीएल रीडर डाइजेस्ट को इन्फ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट, सिक्योरिटी, स्टोरेज, डाटा सेंटर आदि की सुविधा मुहैया कराएगी।

First Published : March 16, 2009 | 1:27 PM IST