आरआईएल-आरपीएल विलय प्रस्ताव को मंजूरी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 6:36 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और इसकी सहायक रिफाइनरी कंपनी रिलायंस पेट्रोलियम (आरपीएल) के निदेशक बोर्ड ने दोनों कंपनियों के विलय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
इस विलय से रिलायंस इंडस्ट्रीज विश्व की विशालतम पेट्रोकेमिकल कंपनियों में से एक हो जाएगी।
विलय प्रस्ताव के तहत आरपीएल के शेयरधारकों को कंपनी में 16 शेयरों के बदले रिलायंस इंडस्ट्रीज का एक शेयर मिलेगा।
उक्त दोनों कंपनियों ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि रिलायंस पेट्रोलियम के शेयरधारक 16 शेयरों के बदले आरआईएल का एक शेयर प्राप्त करेंगे।

First Published : March 2, 2009 | 4:20 PM IST