दुनिया भर में सस्ती दरों पर फोन कॉल की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए रिलायंस कम्युनिकेशंस ने अमेरिका और कनाडा कॉल करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग कार्ड आईसीसी 799 पेश किया है। इसके माध्यम से दोनों देशों में कॉल 1.99 रुपये प्रति मिनट की न्यूनतम दर से की जा सकेगी।