रेनबैक्सी को मिला गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस का प्रमाण पत्र

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 8:50 PM IST

भारत की सबसे बड़ी दवा बनाने वाली कंपनी रेनबैक्सी लेबोरेटरीज (रेनबैक्सी) को लंदन की मेडिसीन ऐंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेग्युलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) और ऑस्ट्रेलिया सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने पोंटा साहिब (भारत) की निर्माण इकाई के लिए गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस प्रमाण पत्र दिए हैं।
एमएचआरए और ऑस्ट्रेलियाई स्वास्थ्य विभाग ने अक्टूबर 2008 में किए गए ऑडिट के आधार पर यह प्रमाण पत्र प्रदान किए हैं।

First Published : March 23, 2009 | 1:34 PM IST