राजस्थान की 3 सरकारी बिजली वितरण कंपनियां (डिस्कॉम) जयपुर, जोधपुर और अजमेर बॉन्ड के माध्यम से 500-500 करोड़ रुपये जुटा रही हैं। इक्रा ने स्थिर परिदृश्य के साथ बॉन्डों को अनंतिम रूप से बीबीबी रेटिंग दी है। राजस्थान सरकार की ओर से बगैर शर्त और स्थिर गारंटी के कारण यह ताकत आंकी गई है।
राज्य सरकार की मालिकाना वाली बिजली क्षेत्र की इकाई होने और राजस्थान सरकार द्वारा इक्विटी, अनुदान और गारंटीयुक्त कर्ज का समर्थन होने के कारण यह रेटिंग दी गई है। इक्रा ने कहा है कि राजस्थान बिजली नियामक आयोग ने फरवरी 2020 में बिजली दरों में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है, जिससे डिस्कॉम की नकदी सुधरने की उम्मीद है।
डिस्कॉम की वितरण हानि ज्यादा होने की वजह से रेटिंग सीमित हुई है, जिसमें उज्ज्वल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना लागू होने के बाद पिछले कुछ साल से सुधार हो रहा है।