कंपनियां

Qualcomm India के नए अध्यक्ष बने सावी सोइन

सोइन की नियुक्ति तत्काल प्रभावी होगी और वह सीधे क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी जिम कैथी को रिपोर्ट करेंगे।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 04, 2023 | 1:38 PM IST

स्मार्टफोन प्रोसेसर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी क्वालकॉम ने शुक्रवार को सावी सोइन को क्वालकॉम इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।

पिछले पांच वर्षों से क्वालकॉम इंडिया के अध्यक्ष राजेन वागड़िया अब सैन डिएगो स्थित क्वालकॉम मुख्यालय में स्थानांतरित होंगे और वैश्विक वितरण तथा वैश्विक कैरियर रणनीति के उपाध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। सोइन की नियुक्ति तत्काल प्रभावी होगी और वह सीधे क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी जिम कैथी को रिपोर्ट करेंगे।


कंपनी ने एक बयान में कहा कि क्वालकॉम इंडिया के अध्यक्ष के रूप में वह भारत में मोबाइल, ऑटोमोटिव, सेमीकंडक्टर, औद्योगिक तथा आईओटी और संचार अवसंरचना क्षेत्रों में क्वालकॉम की रणनीति का नेतृत्व करेंगे।

First Published : August 4, 2023 | 1:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)