पिरामिड: लगाएगी 250 करोड़ रु.

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 2:59 PM IST

पिरामिड साइमिरा थिएटर लिमिटेड (पीएसटीएल) फिल्म वित्त व्यवसाय में दस्तक देने की योजना बना रही है।


कंपनी 250 करोड़ रुपये के फिल्म फंड की इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए बाजार नियामक सेबी से मंजूरी की कोशिश में लगी हुई है।कंपनी सेबी से यह अनुमति ऐसे समय में हासिल करने की कोशिश कर रही है ।

जब हाल ही में मीडिया में यह खबर आई कि सेबी ने पीएसटीएल को इसके ओपन ऑफर को लेकर एक शिकायती पत्र भेजा है। कंपनी अपनी निवेश योजना को बढ़ा कर 400 करोड़ रुपये किए जाने की भी योजना बना रही है।

कंपनी के चेयरमैन पी. एस. सामीनाथन ने  बताया कि कंपनी फिल्म फाइनैंस बिजनेस में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है जिसके लिए वह सेबी के साथ जनवरी, 2009 के मध्य तक नया फिल्म फंड बनाए जाने की योजना बना रही है।

यह फिल्म फंड शुरू में 250 करोड़ रुपये का होगा। जब फंड का पहला चरण पूरा हो जाएगा तो दूसरे चरण की योजना के तहत पीएसटीएल बाजार से पुन: 250 करोड़ रुपये और जुटाएगी।

नए फंड का इस्तेमाल मझोले दर्जे की सस्ती फिल्मों के लिए किया जाएगा जो तकरीबन 3-5 करोड़ रुपये की रेंज में होगी। पीएसटीएल कुल प्रोडक्शन खर्च का 75-80 फीसदी कोष मुहैया कराएगी।

First Published : December 29, 2008 | 12:04 AM IST